रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh Latest News: रायगढ़ के इस पार्क में हुआ मुलाकात, किराया के मकान में लड़का ने किया दुष्कर्म, अब रायगढ़ पुलिस ने खोज लाई यहां से पढ़े Love Story की कहानी

Raigarh Latest News:  रायगढ़, 26 जनवरी 2025 चक्रधरनगर पुलिस ने आज शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी मनोज साहू (24 साल) को पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ युवती ने 22 जनवरी को चक्रधरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

Read More:Rashifal: वृश्चिक राशि वालों आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, पढ़े बाकी राशियों का राशिफल

तहसील धरमजयगढ़ की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पिछले छह साल से रायगढ़ में किराए के मकान में रहकर काम कर रही थी। अक्टूबर 2023 में चक्रधरनगर स्थित एक पार्क में उसकी मुलाकात मनोज साहू से हुई। मनोज ने दोस्ती बढ़ाई और फोन नंबर लेकर बातचीत शुरू की। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। नवंबर 2023 में मनोज ने चक्रधरनगर में किराए का मकान लिया, जहां वह पीड़िता के साथ रहने लगा। मनोज ने शादी का प्रस्ताव देकर शारीरिक संबंध बनाए।
कुछ समय बाद पीड़िता ने दूसरा किराए का मकान लिया, जहां मनोज अक्सर मिलने आता था। जब युवती ने नवंबर 2024 में कोर्ट में शादी के लिए आवेदन करने को कहा, तो मनोज ने शादी से इनकार कर गाली गलौच किया। पीड़िता ने मनोज के माता-पिता से बात की, लेकिन उन्होंने भी उसे भगा दिया।
युवती की शिकायत पर चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव ने अपराध क्रमांक 40/2025 के तहत मामला दर्ज किया। महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का बयान लिया और मेडिकल जांच कराई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिर तैनात किए। आज भोर में सूचना मिलने पर पामगढ़ के चण्डीपारा से आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Read More:Padma Awards 2025: छत्तीसगढ़ के पंडी राम मंडावी को पद्मश्री पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई…

Raigarh Latest News:  आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक महेंद्र कर्ष और समुंद रनकर की अहम भूमिका रही। पुलिस ने इस मामले में तेज कार्रवाई कर आरोपी को कानून के शिकंजे में लाकर न्याय सुनिश्चित किया है।

Related Articles

Back to top button