Indian Economy: बड़ी खुशखबरी! IMF ने जारी किया GDP से जुड़े आंकड़े, इतने प्रतिशत की रफ्तार से इकॉनमी बढ़ने का अनुमान??
Indian Economy:अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्त वर्ष 25 के लिए भारत की विकास दर 6.5% रहने का अनुमान जताया है। IMF ने अपने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अपडेट में कहा कि भारत में 2025 और 2026 में विकास दर 6.5% रहने का अनुमान है। हालांकि, आईएमएफ का यह भी कहना है कि भारत में विकास दर उम्मीद से अधिक धीमी हुई है और ऐसा औद्योगिक गतिविधियों में अपेक्षा से अधिक गिरावट के कारण है।
सबसे आगे है भारत
Indian Economyअंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2025 के अपने आउटलुक में कहा है कि भारत के सबसे अधिक विकास दर हासिल करने का अनुमान है। वह 2025 और 2026 में 6.5% की रफ्तार से दौड़ेगा, जो बाकी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। IMF के मुताबिक, अमेरिका की विकास दर 2.7%, जर्मनी की 0.3%, इटली की 0.7%, जापान की 1.1%, ब्रिटेन की 1.6%, कनाडा की 2.0%, चीन की 4.6%, रूस की 1.4%, ब्राजील की 2.2% और दक्षिण अफ्रीका की विकास दर 1.5% रहने का अनुमान है। जबकि भारत 6.5% की विकास दर से आगे बढ़ेगा।