Pomegranate Juice Benefits: अनार जूस रोज पीने से नसों की कमजोरी होती है दूर, मांसपेशियां बनती हैं मजबूत…
Pomegranate Juice Benefitsअनार एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इस फल में मौजूद विटामिन, मिनिरल्स और पॉलीफेनोल को देखते हुए डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं जो सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद हैं। इसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं जो दिल की सेहत से लेकर नसों और मांसपेशियों के लिए कारगर तरीके से काम कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी नसों और मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो अनार के जूस का सेवन आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।चलिए, जानते हैं कैसे?
नसों और मांसपेशियों को बनाते हैं मजबूत:
अनार में मौजूद एलेगिटैनिन्स नामक पॉलीफेनोल्स एंटीऑक्सीडेंट शरीर की सूजन को कम करते हैं। ये सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं और नसों को ताकत देते हैं। इसका मैग्नीशियम नसों और मसल्स को बेहतर बनाने में मददगार है। अनार शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को कम कर, मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी भी दूर करता है और मांसपेशियों के काम काज को बेहतर बनाता है।
Read more BJP Sankalp Patra: आज BJP खोलेगी वादों का पिटारा…हो सकती हैं ये बड़ी घोषणाएं
इन समस्याओं में भी है फायदेमंद:
Pomegranate Juice Benefitsअनार का जूस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर और हृदय स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता है। हाई एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर इस फल का जूस शरीर में सूजन को कम कर सकते हैं। विटामिन सी से भरपूर होनर की वजह से यह फलों रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसी तरह, ऑक्सीकरण स्ट्रेस को कम कर यह त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।