छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG News: छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़, 3-4 नक्सली मारे जाने की खबर…

CG News छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। एनकाउंटर में 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है। हालांकि नक्सली मारे जाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मुठभेड़ दक्षिण बस्तर के पुजारी कांकेर के जंगल में चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर, DRG सुकमा, DRG दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और CRPF के करीब 1200 से 1500 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं, इनमें कुछ बड़े नक्सल लीडर भी शामिल हैं। वहीं बीजापुर में ही IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल हो गए हैं।

IED की चपेट में आए जवान

 

गुरुवार दोपहर बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में कोबरा बटालियन के 2 जवान IED की चपेट में आ गए। साथी जवानों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि पुतकेल कैंप से जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।

Read more Raigarh News बिजली उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की योजना है

 

 

CG Newsनक्सलियों ने इलाके में पहले से ही IED लगा रखी थी। इसी दौरान जवानों के पैर का दबाव IED पर पड़ा, जिससे जोरदार धमाका हुआ। दोनों जवानों के पैर में चोटें आई हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button