CG News: छत्तीसगढ़ में OBC आरक्षण पर कांग्रेस का प्रदर्शन आज.. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG News: छत्तीसगढ़ में OBC आरक्षण पर कांग्रेस का प्रदर्शन आज..

CG news 15 January ओबीसी आरक्षण को लेकर छत्‍तीसगढ़ में सियासत गरमाई हुई है। पंचायत चुनाव में OBC वर्ग के आरक्षण में कटौती का अब कांग्रेस विरोध कर रही है। इसको लेकर आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस का प्रदर्शन है। इसको लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सभी जिलाध्‍यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। प्रोटेस्‍ट इवेंट में पार्टी के वरिष्‍ठ नेता भी शामिल होंगे।

CG newsउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में 15 जनवरी को बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति धनखड़ दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए अपनी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ बिलासपुर आएंगे। उपराष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर 12.15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां हेलीकॉप्टर से बिलासपुर जाएंगे। उपराष्ट्रपति अपरान्ह 3 बजे से 4 बजे तक गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति इसके पश्चात बिलासपुर से हेलीकॉप्टर से संध्या 4.50 बजे रायपुर माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 5 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

Read more Stock Market Today: मजबूती के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक ऊपर-निफ्टी 23,250 के करीब

 

Related Articles

Back to top button