New Rules for Cricketers: भारतीय क्रिकेटर्स पर BCCI का नया नियम, खिलाड़ियों के साथ दौरे पर परिवार की एंट्री पर लगेगी रोक?

New Rules for Cricketers ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया को मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड खिलाड़ियों को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रहा है। अब टूर्नामेंट 45 या उससे ज्यादा दिनों का है तो खिलाड़ी परिवार के साथ सिर्फ 14 दिन ही रह सकेंगे। 45 दिन से कम होने पर परिवार के साथ समय बिताने के सिर्फ 7 दिन का समय मिलेगा। कोविड 19 से पहले ये नियम बीसीसीआई ने लागू किया था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया। अब लगातार गिरते प्रदर्शन के बाद एक बार फिर बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है
BCCI द्वारा सुझाए गए नियम
अगर टूर्नामेंट या सीरीज 45 या उससे ज्यादा दिनों तक चलती है तो परिवार को खिलाड़ियों के साथ सिर्फ 14 दिन रहने की इजाजत होगी। पूरे टूर्नामेंट या सीरीज में पत्नियां भी खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगी।
अगर कोई टूर 45 या इससे कम दिनों का है तो 7 दिन ही खिलाड़ी अपने परिवार को साथ रख सकता है।
सभी खिलाड़ियों को टीम बस में यात्रा करनी होगी।
मुख्य कोच का निजी मैनेजर नहीं करेगा टीम बस में यात्रा। वीआईपी बॉक्स की भी नहीं इजाजत।
read more CG Election: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, तीन नए जिलाध्यक्षों का हुआ ऐलान…
New Rules for Cricketersअगर खिलाड़ियों का सामान 150 किलो से ज्यादा है तो बीसीसीआई अतिरिक्त सामान शुल्क नहीं देगा।



