Quadrant Future Tek IPO: Quadrant Future Tek IPO का हुआ दमदार शुरुआत, निवेशकों को मिला 30 फीसदी का मुनाफा…

Quadrant Future Tek IPOक्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड आईपीओ (Quadrant Future Tek IPO) 290 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है. यह 1 करोड़ शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जो 7 जनवरी से खुल कर 9 जनवरी को बंद हुआ. शेयरों की लिस्टिंग बीएसई, एनएसई पर 14 जनवरी को होगी. इस इश्यू का प्राइस बैंड 275-290 रुपये प्रति शेयर है.
बाजार सूत्रों के अनुसार अनलिस्टेड मार्केट में Quadrant Future Tek IPO GMP 145 रुपये है, जो कैप प्राइस की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है. वर्तमान जीएमपी के आधार पर इस इश्यू की अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 435 रुपये हो सकती है और इन्वेस्टर्स को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. हालांकि जीएमपी एक संकेत मात्र है और इसमें तेजी से उतार-चढ़ाव होता है.
इन्वेस्टर्स की ओर से इस इश्यू को निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. यह इश्यू कुल मिला कर 195.96 गुना सब्सक्राइब हुआ. इसे रिटेल कैटेगरी में 256.46 गुना, एनआईआई कैटेगरी में 268.03 गुना और क्यूआईबी कैटेगरी में 139.77 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.
सार्वजनिक पेशकश का लगभग 75% योग्य संस्थागत खरीदारों (qualified institutional buyers) के लिए, लगभग 10% खुदरा निवेशकों (retail investors) के लिए और शेष 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (non-institutional investors) के लिए आरक्षित था.
Read more Health Tips :रात में सोने से पहले दूध में मखाना उबालकर पी लें, गजब के है इसके चमत्कारी फायदे
Quadrant Future Tek IPOक्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड, भारतीय रेलवे की कवच परियोजना के लिए नेक्स्ट जेनेरेशन के ट्रेन कंट्रोल और सिग्नलिंग सिस्टम विकसित करता है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ती है. कंपनी के पास इलेक्ट्रॉन बीम विकिरण केंद्र के साथ एक विशेष केबल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी भी है.



