*✍️ननद-भाभी के बीच की लड़ाई इतनी आगे बढ़ गई कि भाभी ने ननद के फोटो और नंबर को अश्लील वेबसाइट पर किया अपलोड..फिर ननद के पास आने लगे अश्लील मैसेज और वीडियो काल…*

RGHNEWS उत्तरप्रदेश के आगरा से एक घटना सामने आई है।यहां ननद-भाभी के बीच की कहा-सुनी इतनी आगे बढ़ गई कि भाभी ने ननद के फोटो और नंबर अश्लील वेबसाइट पर अपलोड कर दिए।
पीड़ित युवती के अनुसार उसके भाई की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। तभी से भाभी का व्यवहार घरवालों के प्रति बदल गया। वह ज्यादातर समय घर के बाहर बिताने लगी। इसे लेकर ननद और भाभी में तल्खी बढ़ती गई। ननद के टोकाटाकी से नाराज भाभी ने उसके कई फोटो और मोबाइल नंबर अश्लील वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। इसके एक दिन बाद ही छह मार्च से ननद के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और वीडियो काल आने लगे। युवती से लोग एस्कार्ट करने की फीस पूछने लगे। इससे परेशान होकर ननद ने लोगों के फोन रिसीव करना बंद कर दिया। इस पर ननद के पास वायस काॅल आने शुरू हो गए।
उधर, युवती यह नहीं समझ पा रही थी कि उसका नंबर अजनबी लोगों के पास कैसे पहुंच गया है। लोग उससे एस्कार्ट फीस के बारे में क्यों जानकारी कर रहे हैं। इस बीच युवती ने फोन करने वाले एक युवक से जानकारी की। उसने बताया कि उसका फोटो और मोबाइल नंबर एस्कार्ट उपलब्ध कराने वाली अश्लील वेबसाइट पर पड़ा है। इसने ननद के होश उड़ा दिए। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वे भी परेशान हो उठे। उन्होंने इसकी शिकायत सदर थाने में की। युवती ने अजय नामक युवक और अपनी भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।