मनोरंजन

*✍️इस देश मे अचानक हुआ ऐसा मौसम कि लोग हैरत में पड़ गए…सड़कों पर छाया सन्नाटा….दिन मे जलाना पड़ा स्ट्रीट लाइट,जानिए आखिर क्या हुआ ऐसा….*

RGHNEWS चीन की राजधानी में बीजिंग में अचानक ऐसा मौसम हो गया कि लोग हैरत में पड़ गए. सड़कों पर सन्नाटा छा गया. दिन में ही स्ट्रीट लाइट जलानी पड़ी, लोगों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पर भी कुछ नहीं दिख रहा. शहर में ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है. चीन की राजधानी बीजिंग में पिछले 10 सालों का सबसे खतरनाक सैंडस्टॉर्म आया है. इस रेतीले तूफान की वजह से पूरे बीजिंग शहर में दृश्यता बेहद कम हो गई, शहर पीले रंग की हल्की रोशनी में ढंक गया. हवा में धूल के कणों के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 पार गया. चिकित्सकों ने स्वास्थ्य के लिहाज से इन हालात को बेहद खतरनाक बताया है.बीजिंग के दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर 400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

पेड़ों की अंधाधुंध कटाई 
गोबी रेगिस्तान के करीब होने की वजह से मार्च और अप्रैल के दौरान बीजिंग में अक्सर सैंडस्टॉर्म आता है. चीन में धूल भरी आंधी की बड़ी वजह पेड़ों की अंधाधुंध कटाई है. पेड़ों की कमी और धूल भरी आंधी के चलते बीजिंग में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button