हाईवोल्टेज ड्रामा,भाजपा सांसद की बहू ने हाथ की नस काटी…..

RGHNEWS लखनऊ में मोहनलालगंज सीट से भाजपा सांसद कौशल किशोर के घर में चल रहे फैमिली ड्रामा ने रविवार की रात खतरनाक मोड़ ले लिया। उनकी बहू अंकिता सिंह ने उनके ही घर के सामने अपने हाथ की नस काट ली। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उन्होंने सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
आत्महत्या की कोशिश से पहले वीडियो किया वायरल
आत्महत्या की कोशिश से पहले अंकिता ने 5 मिनट 10 सेकंड का वीडियो जारी किया था। जो अब वायरल है। इसमें सांसद की अंकिता रोते हुए कह रही हैं कि मैं इस दुनिया से जा रही हूं। अंकिता ने कहा कि आयुष मेरी कोई गलती नहीं थी, लेकिन तुमने मेरे जीने की कोई वजह नहीं छोड़ी। तुम मुझे छोड़ कर चले गए। एक बार भी यह नहीं सोचा कि मेरा क्या होगा? तुम्हारी मां विधायक है और बाप सांसद है तो मेरी कोई नहीं सुनेगा।
अंकिता ने रविवार देर रात यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया फिर स्कूटी से दुबग्गा स्थित सांसद के घर के बाहर पहुंचीं। वहां आयुष को बुलाने लगीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो अंकिता ने हाथ की नस काट ली।
क्या है पूरा मामला
मड़ियांव कोतवाली क्षेत्र में 2 मार्च की रात 2:10 बजे भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष पर फायरिंग हुई थी। बाद में इस मामले में आयुष के साले आदर्श को पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का दावा था कि आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए साले से खुद पर गोली चलवाई थी। आदर्श को पुलिस ने जेल भेज दिया था। आयुष रविवार को हजरतगंज पुलिस के सामने पेश हुआ था
आयुष की गिरफ्तारी पर तीन दिन पहले हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने रोक लगा दी थी। दरअसल, आयुष के खिलाफ 120 बी, 420, 505 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इन सभी धाराओं में सजा का प्रावधान 7 साल से अधिक नही है। ऐसे में सीआरपीसी में प्रावधान है कि ऐसे मामले में आरोपी को राहत दी जाती है और उसकी गिरफ्तारी से पहले नोटिस जारी किया जाता है। यदि आरोपी के फरार होने की आशंका है तो मजिस्ट्रेट को बताकर गिरफ्तारी की जाएगी।