छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather: छत्तीसगढ़ में हाड़ कंपाने वाली ठंड, अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा ठंड…

CG Weather छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का सामना किया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शीत लहर जैसी स्थितियाँ देखने को मिल रही हैं। आगामी 24 घंटों के भीतर रात के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना को दर्शाया है, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवधि में तापमान में क्रमिक वृद्धि की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। ठंडी हवाओं के चलते रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। प्रदेश में दिन के समय सुकमा में 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा, जो कि सबसे अधिक है। वहीं, रात में बलरामपुर में तापमान गिरकर 5.3 डिग्री तक पहुंच गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम तापमान के रूप में दर्ज किया गया।

आईएमडी रायपुर ने जानकारी दी कि प्रदेश में आज मौसम शुष्‍क (Chhattisgarh Weather Update) रहेगा। ड्राई ठंडी हवाएं चलने से हाड़ कंपा देने वाली ठंडी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

 

Read more HMPV Virus in CG: छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस को लेकर निगरानी समिति का किया गया गठन …

 

CG Weather राजधानी रायपुर में आज 9 जनवरी का मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। फिर भी, ठंड का प्रभाव जारी रहेगा। मौसम के साफ रहने से दिन और रात के तापमान में बदलाव आ सकता है। आज दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button