बिजनेस
Market today : हरे निशान में बंद हुआ बाजार, Sensex 234 अंक चढ़कर हुआ बंद..

Market Today शेयर बाजार में आज अच्छी तेजी दर्ज की गई। सोमवार को बड़ी बिकवाली के बाद आज बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। स्मॉल और मिड कैप स्टॉक्स में भी अच्छी तेजी रही। लॉर्ज कैप में रिलायंस, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी आदि में अच्छी तेजी रही। आपको बता दें कि घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले थे। कारोबार के दोरान सेंसेक्स में 422 अंक तक उछला था। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे।



