छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला; सुरक्षा बल के वाहनों पर हमला, हमले में 7 जवान शहीद…
CG Naxal News छत्तीसगढ़ बीजापुर में नक्सल ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। माओवादियों ने नक्सल प्रभावित इलाके के में सुरक्षा बलों से भरे वाहन पर हमला कर दिया है। जवानों की गाड़ी को निशाना बनाए जाने से करीब 7 जवानों के शहीद होने की खबर है। नक्सलियों ने बीजापुर के कुटरू मार्ग में इस घटना को अंजाम दिया है। इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि आधिकारिक रूप से की गई है।
छत्तीसगढ़ में नक्सली ऑपरेशन जारी है। इसी के तहत प्रदेश के नक्सल प्रभावित बस्तर में लगातार नक्सलियों को ढेर किया जा रहा था। आज नक्सलियों ने नापाक हरकत की है। जहां नक्सलियों ने कुटरू मार्ग पर सुरक्षा बल की गाड़ियों पर हमला कर दिया। इस हादसे में 7 जवान शहीद हो गए। वहीं 8 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सली ऑपरेशन जारी है। इसी के तहत प्रदेश के नक्सल प्रभावित बस्तर में लगातार नक्सलियों को ढेर किया जा रहा था। आज नक्सलियों ने नापाक हरकत की है। जहां नक्सलियों ने कुटरू मार्ग पर सुरक्षा बल की गाड़ियों पर हमला कर दिया। इस हादसे में 7 जवान शहीद हो गए। वहीं 8 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
अबूझमाड़ से लौट रहे थे जवान
बीते दिन रविवार को अबूझमाड़ में जवानों ने बड़ा नक्सली ऑपरेशन किया था। इस इलाके में सर्चिंग की गई, इसके बाद फोर्स वापस लौट रही थी। तभी कुटरू मार्ग पर सुरक्षा बलों के वाहनों को नक्सलियों ने निशाना बनाया।
छत्तीसगढ़ में कब हुए बड़े नक्सली हमले
CG Naxal Newsछत्तीसगढ़ में साल 2000 के बाद कई बड़े नक्सली हमले हुए हैं। जिसमें हमारे कई जवान शहीद हुए हैं। इन पुरानी घटनाओं के इनपुट आपको बताते हैं-