Rohit Sharma Retirement: रिटायरमेंट की खबरों को लेकर रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा... – RGH NEWS
खेल

Rohit Sharma Retirement: रिटायरमेंट की खबरों को लेकर रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा…

Rohit Sharma Retirement रोहित शर्मा भले ही सिडनी टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं लेकिन उन्होंने भारतीय टीम के अपने साथियों को बाहर चल रही बातों और अफवाहों को दरकिनार करने और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच जीत कर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बनाए रखने पर ध्यान देने की अपील की है। भारत पांंच मैच की श्रृंखला में अभी 1-2 से पीछे चल रहा है और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी बरकरार रखने के लिए उसे सिडनी टेस्ट में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इस बीच रोहित के संन्यास लेने की अपवाह भी चल रही है जिसने स्थिति जटिल बना दी है।

रोहित ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘यह (अफवाहें) हमें प्रभावित नहीं करती क्योंकि हम खिलाड़ी स्टील के बने होते हैं। हमने खिलाड़ियों को मजबूत बनाने के लिए अपनी तरफ से पूरे प्रयास किए हैं। हम कुछ चीजों को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं और हम उनके बारे में चिंता नहीं करना चाहते हैं। हम इस पर समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं।’

 

उन्होंने कहा, ‘‘ इसे (लीक) होने दो। हम इसको लेकर कुछ नहीं कर सकते हैं। बस मैच जीतने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करें। यही हम करना चाहते हैं।’’ रोहित ने कहा, ‘‘हर कोई मैदान पर उतरना चाहता है और मैच जीतना चाहता है। हम सभी उन (अफवाहों) पर विराम लगाना चाहते हैं। मुझे बताओ, कौन सी अन्य टीम ने यहां दो बार श्रृंखला जीती है? हमारे पास सुनहरा अवसर है। हम श्रृंखला तो नहीं जीत सकते लेकिन इस ड्रॉ कर सकते हैं।’’ रोहित ने हालांकि स्वीकार किया कि नए साल के टेस्ट से हटने का फैसला व्यक्तिगत स्तर पर मुश्किल था।

 

Read more BJP Candidates 1st List: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट…

 

 

 

Rohit Sharma Retirementकभी-कभी यह मुश्किल होता है। मैं खेलने के लिए इतनी दूर आया हूं। मैं बाहर बैठकर इंतजार करने नहीं आया हूं। मैं खेलना चाहता हूं और मैच जीतना चाहता हूं। जब मैं 2007 में पहली बार भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बना तभी से मेरा एकमात्र लक्ष्य टीम के लिए मैच जीतना रहा है।’’ रोहित ने कहा कि टीम उनके लिए सर्वोपरि है और इसलिए उन्होंने बाहर बैठने का फैसला किया। उन्होंने कहा,‘‘कभी-कभी आपको यह समझना होता है कि टीम आपसे क्या चाहती है। अगर आप खुद को टीम से आगे रखेंगे तो इसका क्या फायदा होगा। यदि आप अपने लिए खेलते हैं, खुद के लिए रन बनाते हैं, तो इससे क्या होगा? अगर आप टीम के बारे में नहीं सोचते तो फिर आपको ऐसे खिलाड़ी नहीं चाहिए। 11 खिलाड़ी खेल रहे हैं और यह एक टीम है। इसलिए जो भी टीम की जरूरत है उसे करने का प्रयास करें।’’

Related Articles

Back to top button