बिजनेस
Stock Market Today: आज शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, Sensex 600 अंक से अधिक लुढ़का..

Stock Market Today3 जनवरी को सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,330 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 160 अंक की गिरावट है, ये 24,020 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 20 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में IT सेक्टर सबसे ज्यादा 1.26% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
Stock Market Todayविदेशी निवेशकों ने ₹1,506.75 करोड़ के शेयर खरीदे
- एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.96% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 2.08% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.46% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
- NSE के डेटा के अनुसार, 2 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹1,506.75 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹22.14 करोड़ के शेयर खरीदे।
- 2 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.36% गिरावट के साथ 42,392 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.22% की गिरावट के साथ 5,868 और नैस्डैक 0.16% गिरकर 19,280 के स्तर पर बंद हुआ।
Read more Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, इस दिन सिनेमा घर में देगी दस्तक…



