छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड…अगले 2 दिन रहेंगे ऐसे ही हालात…

CG News छत्तीसगढ़ में रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। रायपुर समेत कई जिलों में सुबह और रात में ठंड बढ़ने लगी है। पिछले 4 से 5 दिनों में 3-4 डिग्री पारा गिरा है। इससे फिर ठंड बढ़ गई है। यह गिरावट आने वाले 2-3 दिन तक बरकरार रहेगी, क्योंकि उत्तर भारत यानी जम्मू-कश्मीर में अच्छी बर्फबारी हो रही है।

प्रदेश में बुधवार को बलरामपुर जिला सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर छत्तीसगढ़ में कोहरा छाया रहेगा। यहां दो दिन शीतलहर चल सकती है।

तापमान बढ़ेगा, बारिश का अलर्ट

 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक 4 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) आ रहा है। इसके चलते एक बार फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। इसके गुजरने के बाद मौसम साफ होगा। 7 जनवरी से दोबारा पारा गिरना शुरू होगा। प्रदेश में 12 फरवरी तक सर्दी का मौसम रहता है। यानी अगले 42 दिनों तक पारा चढ़ता-उतरता रहेगा।

 

Read more Cg News: छत्तीसगढ़ मे रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ बड़ा हादसा, चपेट में आने से दो युवकों की मौत

 

 

 

CG Newsछत्तीसगढ़ में अब पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर कम हो गया है। जिससे तापमान गिरने का दौर शुरू हो गया है। उत्तर भारत से ठंडी और ड्राई (शुष्क) हवाएं आ रही है। इसलिए ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button