*✍️सरकारी स्कूल मे चल रहा था अश्लील डांस…सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल…*

RGHNEWS शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में अश्लील डांस करने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह वीडियो ग्राम बरखेड़ा ताल के माध्यमिक विद्यालय का बताया जा रहा है, यहां बीती रात कुछ लोगों ने यह आयोजन किया… शासकीय स्कूल परिसर में अश्लील गानों और नृत्यांगनाओं के साथ हुड़दंग और डीजे पर खूब नाच हुआ…. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है… जोकि बहुत शर्मनाक है.. सवाल यह है कि इस शिक्षा के मंदिर में किसकी अनुमति से यह हो रहा था, इस मामले में जब जिले की शिक्षा अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा यह पिछले रविवार का वीडियो है, 12:00 से 2:00 रात की घटना है स्कूल बंद था और करीला से कुछ लोग राई करा कर बेड़नियां अपने साथ लाए थे और रास्ते में हमारा स्कूल पड़ता है, वहां इन्होंने बरामदे में यह अश्लील डांस किया है, इसमें गांव के लोग कोई नहीं थे, इसकी जानकारी वहां के सरपंच ने हमारे शिक्षक को दी तो शिक्षक ने थाने में इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की है।