मनोरंजन
*✍️इंडिया और इंग्लैंड T20 मैच के लिए खिला रहे थे ऑनलाइन सट्टा,पुलिस ने दबिश देकर 11 सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार…15 लाख 72 हजार का सामान जब्त…*

RGHNEWS देश में क्रिकेट मैच शुरू होते ही सटोरिए भी एक्टिव हो गए हैं। लगातार पुलिस सटोरिए के ठिकानों में दबिश देकर खुलासे कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि महेश्वर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर 11 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की टीम ने 15 लाख 72 हजार का सामान जब्त किया है, साथ ही करीब 95 लाख रुपए का हिसाब किताब भी बरामद किया है। बताया गया कि सट्टेबाज भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे 20-20 क्रिकेट मैच के लिए सट्टा लगवा रहे थे।
Follow Us