Black Moon 2024: आसमान में होगी अद्भुत घटना, आज रात दिखने वाला है ब्लैक मून…

Black Moon 2024: साल 2024 खत्म होने में 2 दिन रह गए हैं।ऐसे में आज 30 दिसंबर की रात आसमान में दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। हर महीने कई खगोलीय घटनाएं देखते हैं और सुनते हैं, जिनमें कुछ ऐसी दुर्लभ घटनाएं भी होती हैं जो हर वर्ष नहीं होतीं। हालांकि, वर्ष 2024 के समाप्त होने से पहले, हमें एक विशेष खगोलीय घटना का अनुभव होगा. ‘ब्लैक मून’ जो एक ही महीने में दूसरा नया चांद है, आज 30 दिसंबर 2024 को दिखाई देगा।
क्या है ब्लैक मून
काला चांद एक खगोलीय स्थिति है, जब चांद पूर्णतया पृथ्वी की छाया में होता है और दिखाई नहीं देता। इसे ‘ब्लैक मून’ के नाम से भी जाना जाता है। ब्लैक मून को समझने से पहले हमें ये जानना होगा कि नया चांद क्या होता है? एक नया चांद तब दिखाई पड़ता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के ठीक बीच होता है। इस तरह चंद्रमा का वह भाग जो सूर्य से प्रकाशित होता है, पृथ्वी से दूर होता है, और चंद्रमा को हमारे दृष्टि से नहीं देखा जा सकता है। ब्लैक मून एक दुर्लभ घटना है जिसमें एक ही कैलेंडर माह में दो बार अमावस्या होती है। यह घटना बेहद कम देखने को मिलती है और इसे खगोलीय विज्ञान में महत्वपूर्ण माना जाता है।
Read more Rules Change: Income Tax नियमों हुआ बदलाव! 2025 में आपकी जेब पर पड़ेगा असर…
कहां दिखेगा ब्लैक मून
Black Moon 2024मेरिकी नौसेना वेधशाला के अनुसार, दिसंबर महीने का यह दूसरा नया चांद 30 दिसंबर 2024 की शाम 5:27 बजे ET (2227 GMT) पर निकलेगा। भारत के लिए ब्लैक मून 31 दिसंबर को सुबह 3:57 बजे IST पर चरम पर होगा। अमेरिका में 30 दिसंबर को ब्लैक मून दिखेगा। यूरोप, अफ्रीका और एशिया में यह चांद 31 दिसंबर को नजर आएगा। अगला ब्लैक मून अगस्त 2025 तक दिखाई नहीं देगा।



