देश

थम जाएगी ट्रेन की रफ़्तार, रुक जायेगे बस के पहिए,जाने क्या है वजह

चंडीगढ़। : नया साल आने वाला है लेकिन पंजाब के किसानों का प्रदर्शन थमने का रूकने का नाम ले रहा है। किसानों ने सोमवार यानी 30 दिसंबर को ‘पंजाब बंद’ का ऐलान किया है। ‘पंजाब बंद’ के आह्वान का फैसला पिछले सप्ताह संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने लिया था। बंद को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और केएमएम खनौरी बॉर्डर (विरोधस्थल) पर लगातार ट्रांसपोर्टरों, कर्मचारियों, व्यापारियों और अन्य लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं

थम जाएगी ट्रेन की रफ़्तार, रुक जायेगे बस के पहिए,जाने क्या है वजह

क्यों है पंजाब बंद?
किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में इस बंद का आह्वान किया। बता दें कि किसान नेता डल्लेवाल केंद्र से अपनी मांगो को लेकर करीबन 1 माह से भूख हड़ताल पर हैं। किसानों की करीबन 13 मांगें हैं जिनमें सभी फसलों के लिए एमएसपी की लीगल गारंटी की भी मांग शामिल है। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस आह्वान में किसान नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर कुछ किसान नेताओं की ड्यूटी भी लगाई है। साथ ही राज्य भर के किसानों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की भी अपील की है।

रेल सेवा होगी प्रभावित
इस बंद से करीबन 150 ट्रेनें भी केंद्र ने रद्द कर दी है। इसका कारण है प्रदर्शनकारी किसान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक कई स्थानों पर रेल पटरियां बंद करेंगे, जिससे यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित होगी। दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर में अपने डिवीजनों को भेजे गए संदेश में, उत्तरी रेलवे ने 150 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिनमें तीन वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं- दो नई दिल्ली और वैष्णो देवी के बीच और एक नई दिल्ली और अंब अंदौरा के बीच।

Read more : Today Train Cancelled List: रेलवे ने रद्द की 100 से ज्यादा ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट…

बंद रहेंगी बसें
पनबस व पीआरटीसी यूनियन ने भी बंद को समर्थन दिया है। इसी वजह से सोमवार सुबह 10 से लेकर दोपहर 2 बजे तक चार घंटे सरकारी बसें नहीं चलेंगी। पंजाब बंद को लेकर यूनियन की बैठक हुई थी जिसमें यह फैसला लिया गया। यूनियन के प्रधान रेशम सिंह ने कहा कि किसानों ने सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान किया है, लेकिन पूरे दिन की हड़ताल संभव नहीं है। वह लोगों को परेशान नहीं करना चाहते। इसी वजह से वे चार घंटे तक किसानों का साथ देंगे।

 

 

Related Articles

Back to top button