UCO Bank SO Recruitment: UCO Bank में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर हो रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

UCO Bank SO Recruitment बैंक में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। यूको बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रिक्त पदों पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस 27 दिसंबर से शुरू हो गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से यूको बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ucobank.com या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 जनवरी 2025 तय की गई है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 68 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार- अर्थशास्त्री के लिए 02 पदों, अग्नि सुरक्षा अधिकारी के लिए 02 पदों, सुरक्षा अधिकारी के लिए 08 पदों, रिस्क ऑफिसर के लिए 10 पदों, आईटी अधिकारी के लिए 21 पदों और चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए 25 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस स्टेप्स को फॉलो कर स्वयं ही भर सकते हैं फॉर्म
इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर करियर में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपको नए पोर्टल पर पहले Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
Read more Raigarh News: संभागायुक्त कोर्ट में तेजी से हो रहा प्रकरणों का निराकरण
UCO Bank SO Recruitmentअंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।



