छत्तीसगढ़ मे 17 IPS की होगी नए साल पदोन्‍नति, देखिये किसे क्या पोस्ट मिलेंगे – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ मे 17 IPS की होगी नए साल पदोन्‍नति, देखिये किसे क्या पोस्ट मिलेंगे

Cg News:  छत्तीसगढ़ पुलिस में वरिष्‍ठ रैंक के अफसरों की संख्‍या नए साल 2025 मे बढ़ जाएगी. क्योंकि  2011 और 2012  बैच के सभी अफसर 17 आईपीएस पदोन्‍नति की कतार में हैं उम्मीद हैं कि जनवरी में प्रमोशन आदेश जारी हो सकता है.

Read More:दक्षिण कोरिया में विमान क्रैश.. अब तक 124 लोगों ने गंवाई जान

2011 बैच के सात IPS बनेंगे DIG जिनके नाम है…??

छत्तीसगढ़ मे दो साल पहले सिलेक्‍शन ग्रेड पा चुके 2011 बैच के सात आईपीएस अधिकारी अब डीआईजी रैंक पर प्रमोट होंगे.

संतोष कुमार सिंह, इंदिरा कल्‍याण एलिसेला, गोवर्धन सिंह ठाकुर, तिलक राम कोशिमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादुर सिंह और लाल उमेद सिंह शामिल हैं. लाल उमेद सिंह इस समय रायपुर के इंदिरा कल्याण ऐलेसेला कांकेर और प्रशांत ठाकुर सूरजपुर के एसएसपी हैं.

भारतीय पुलिस सेवा के आठ आईपीएस को सलेक्शन ग्रेड मिलेगा 

छत्तीसगढ़ के भारतीय पुलिस सेवा के आठ अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड मिलेगा. जिससे आईपीएस प्रमोशन के बाद छत्तीसगढ़ में पांच एसएसपी और बढ़ जाएंगे.    2102 बैच के पांच आईपीएस इस समय विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक हैं. इनमें आशुतोष सिंह महासमुंद, विवेक शुक्ला जांजगीर, शशिमोहन सिंह जशपुर, विजय अग्रवाल बलौदा बाजार और रामकृष्ण साहू बेमेतरा शामिल हैं.

Read More:Cg News: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री शर्मा ने किया बड़ा ऐलान,इन लोगो को मिलेंगे पक्का मकान और ये सुविधाएं

दुर्ग और राजनांदगांव पुलिस रेंज के प्रभारी बनेगे IG 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और राजनांदगांव पुलिस रेंज के प्रभारी आईजी अब पूर्णकालिक आईजी बन जाएंगे. रामगोपाल गर्ग और दीपक झा 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. डीआईजी रहने की वजह से दोनों को प्रभारी आईजी बनाया गया था, मगर नए साल में प्रमोशन के बाद पूर्णकालिक आईजी बन जाएंगे.

 

Related Articles

Back to top button