IRCTC कि वेबसाइट घंटों तक रही ठप, टिकट बुक न होने से यूजर्स हुए परेशान

IRCTC : 11बजे तत्काल बुकिंग से पहले IRCTC की वेबसाइट ठप हो गई है. वेबसाइट पर खोलने पर एक संदेश मिल रहा था, जिसमें लिखा है कि मेंटेनेंस के चलते वेबसाइट बंद है। इसके चलते रेल टिकटों की बुकिंग नहीं हो पा रही है. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. सबसे बड़ी बात तो यह है तो कुछ मिनट पहले वेबसाइट के साथ ऐसा क्या हुआ कि वेबसाइट DOWN करने की जरूरत आ गई। हालांकि कुछ ही देर बाद वेबसाइट शुरू तो हो गई लेकिन लॉग इन करने में समस्या आ रही थी।

Read More:Honda New Bike: Honda SP160 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स…
IRCTC वेबसाइट मे इस वजह से आयी परेशानी..!!
जिस वक्त वेबसाइट डाउन हुई थी, उस वक्त IRCTC पर सभी अधिक दबाव होता है क्योंकि लोग तत्काल टिकट बुक करने के लिए एक साथ लॉग इन करते हैं। IRCTC की वेबसाइट से कोई आम इंसान आज के समय में तत्काल टिकट निकाल ले रहा है तो ये बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है क्योंकि आम लोगों द्वारा वेबसाइट पर लॉग इन करना ही नामुमिकन सा है।



