Assistant Professors Vacancy: असिस्टेंट प्रोफेसर पर निकली बंपर वैकेंसी! जल्द करें आवेदन... – RGH NEWS
शिक्षा

Assistant Professors Vacancy: असिस्टेंट प्रोफेसर पर निकली बंपर वैकेंसी! जल्द करें आवेदन…

Golden opportunity to become an Assistant Professor.. Vacancy for 1459 posts, notification will be released soon

Assistant Professors Vacancy मध्य प्रदेश में छात्र लगातार प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से नई सूचना दी गई है। एमपीपीएससी की ओर से उच्च शिक्षा विभाग के सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों पर भर्ती करने के लिए एग्जाम कैलेंडर में जानकारी दी गई गई है

लोक सेवा आयोग (MPPSC) इसी माह अधिसूचना जारी करने जा रहा है। उसमें सबसे ज्यादा 158 पद केमेस्ट्री विषय के रहेंगे। जबकि पिछली बार जब दिसंबर 2022 में वैकेंसी आई थी, तब सबसे ज्यादा 200 पद अंग्रेजी विषय के थे। इस बार अंग्रेजी में 96 पद हैं। वहीं, 6 विषयों में सिर्फ एक-एक पद रहेगा।

 

Read more Automobile sales in 2024: छत्तीसगढ़ बना ऑटोमोबाइल सेक्टर में देश का नंबर वन राज्य.

 

इन पदों पर होगी भर्ती

Assistant Professors Vacancyएमपीपीएससी की ओर से पहले फेज में 1459 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से स्पोर्ट्स ऑफिसर के 128 पदों, जूलॉजी (प्राणिशास्त्र) के 146 पदों, फिजिक्स (भौतिक शास्त्र) के 147 पदों, पॉलिटिकल साइंस (राजनीति शास्त्र) के 95 पदों, गणित के 140 पदों, हिंदी के 113 पदों, जियोग्राफी (भूगोल) के 75 पदों, अंग्रेजी के 96 पदों, इकोनॉमिक्स (अर्थशास्त्र) के 102 पदों, फिजिकल केमिस्ट्री (भौतिक रसायन) के 1 पद, कॉमर्स (वाणिज्य) के 111 पदों, केमिस्ट्री (रसायन शास्त्र) के 158 पदों, हिस्ट्री (इतिहास) के 75 पदों, समाजशास्त्र के 68 पदों, कंप्यूटर साइंस के 87 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Related Articles

Back to top button