छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने कही ये बात

Cg News रायपुर : उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंडी पड़ रही है। कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक डिप्रेशन बन सकता है। 27 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर दस्तक दे सकता है। आसे में हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भीषण शीतलहर की संभावना है। जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक 24 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश में भीषण शीतलहर चलेगी, इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड का भी प्रकोप रहेगा।

Read more : मशहूर फिल्म डायरेक्टर का हुआ निधन,फिल्म इंडस्ट्री मे शौक की लहर

Cg News छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थोड़ी गर्मी महसूस हो रही है। प्रदेश में 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हुई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन जारी रहने के कारण हल्के और निम्न स्तर के बादल रह सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है, उसके बाद ठंड का दौर फिर से शुरू हो सकता है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button