मुख्यमंत्री ” देवेंद्र फडणवीस” ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानें किसे-क्या जिम्मेदारी मिली?

Maharastra News: महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रियों में पोर्टफोलियो का बंटवारा कर दिया है। सीएम फडणवीस ने गृह विभाग ने अपने पास रखा है। इसके अलावा सीएम ने अपने सूचना और प्रसार विभाग, सामान्य प्रशासन, कानून न्याय विभाग भी रखा है। जबकि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण जैसे विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एनसीपी के अजित पवार को वित्त, प्लानिंग और एक्साइज विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है जो नीचे कुछ इस प्रकार दर्शायी गई है
वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को राजस्व विभाग का जिम्मा मिला है। चंद्रकांत पाटिल को उच्च शिक्षा तकनीकी और गिरीश महाजन को जल संसाधन मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।
एनसीपी नेता धनंजय मुंडे को खाद्य, नागरिक और आपूर्ति मंत्रालय, गणेश सुभद्रा नाईक को वन मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। अदिति तटकरे को महिला और बाल विकास, आशीष शेलार को आईटी, बाबा साहेब पाटिल को सहकारिता विभाग, प्रकाश सुशीला आनंदराव को चिकित्सा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



