SBI Clerk Recruitment 2024: SBI ने निकाली Bumper Vacancy, जानें कब और कैसे करें आवेदन.. – RGH NEWS
शिक्षा

SBI Clerk Recruitment 2024: SBI ने निकाली Bumper Vacancy, जानें कब और कैसे करें आवेदन..

SBI Clerk Recruitment 2024

SBI Clerk Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी साबित हो सकती है ये खबर। यह बैंक जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन का सुनहरा मौका है। दरअसल, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई में 13000 से अधिक पदों के लिए वैकेंसी निकली है। SBI ने क्लर्क भर्ती 2024 के लिए 13,735 जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) पदों पर आवेदन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 17 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुके हैं।

 

Read more Bengaluru Accident: भीषण सड़क हादसा, कार के ऊपर पलटा कंटेनर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत…

 

 

SBI Clerk Recruitment 2024: बता दें कि, एसबीआई जूनियर क्लर्क भर्ती 2024 के माध्मय से कुल 13735 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 07 जनवरी 2025 तक चलेगी। प्रारंभिक भर्ती परीक्षा फरवरी 2025 में और मुख्य परीक्षा मार्च या अप्रैल 2025 में होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button