Raigarh News: MSP प्लांट में हुआ बड़ा हादसा,काम करने के दौरान एक फीटर की हो गई मौत

Raigarh News: गुरूवार की दोपहर MSP प्लांट में काम करते समय अचानक घटी घटना में एक फीटर की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। उक्त मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
Read More:*रायगढ़ नगर निगम के 48 वार्डों का आरक्षण हुआ जारी देखें पूरी लिस्ट*
मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जामगांव में स्थित MSP प्लांट में दोपहर 12 बजे के आसपास सोनु कुमार सिंह 35 साल निवासी बिहार हाल मुकाम मोदी नगर रोजाना की भांति प्लांट के रोलिंग मिल आरएमडी डिवीजन में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह छह निकाल रहा था इसी बीच जोर का झटका लगने से वह पीछे स्थित गर्म छड में गिर गया जिससे छड उसके शरीर के आर-पार हो गया।
अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई और वहां मौजूद कर्मचारियों ने इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए घायल को तत्काल एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया।
Raigarh News: मृतक के साथियों ने बताया कि सोनु पिछले पांच सालो से एमएसपी प्लांट में बतौर फीटर के रूप में काम करते आ रहा था। आज दोपहर घटी इस घटना के बाद उसे निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी के बाद चक्रधर नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



