देश

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ और ताबड़तोड़ फायरिंग; इतने आतंकी हुए ढेर?

Kulgam Encounter

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच आज गुरुवार सुबह भीषण मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर कुलगाम जिले के बेहिबाग इलाके के कद्देर गांव में हुई, जिसमें दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। सुरक्षा बलों ने अब तक 5 आतंकी ढेर कर दिए हैं। वहीं फायरिंग में सेना के 2 जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है। मुखबिर से मिली सूचना पर सुरक्षा बलों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आज सुबह इलाके को घेरा था।

Read More:Cg News: छत्तीसगढ़ में नगरीय चुनाव के लिए आज निकलेगी लॉटरी, अलग -अलग वर्ग के लिए वार्डों की सीटें हुयी आरक्षित!

मुखबिर ने आतंकियों के छिपे होने कि सूचना दी..!!

सुरक्षा बलों ने आतंकियों को ललकारा और सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने आतंकियों को ढेर कर दिया। मुखबिर ने इलाकें में कई आतंकियों के छिपे होने की खबर दी थी।

Kulgam Encounter

जंगल से हथियार समेत कई पदार्थ बरामद

आज मुठभेड़ से पहले बीते दिन सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले में LOC के पास जंगल से हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की खेप बरामद की थी और आतंकी हमला होने का खतरा जताया था। इसके बाद से पूरे राज्य में सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया था।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button