Cg News: छत्तीसगढ़ में नगरीय चुनाव के लिए आज निकलेगी लॉटरी, अलग -अलग वर्ग के लिए वार्डों की सीटें हुयी आरक्षित!

Cg News: छत्तीसगढ़ में नगर निगम के वार्डों का परिसीमन के बाद आज यानि गुरुवार को सुबह 11 बजे से शहीद स्मारक भवन में आरक्षण की लॉटरी निकलेगी। इससे पहले ही कलेक्ट्रेट द्वारा तैयार की गई प्रक्रिया वायरल हो गई।
अलग – अलग वर्ग में सीटों का आबाँटन
*नगर निगम के वार्डों में से 9 वार्ड अनुसूचित जाति (एससी)
*3 वार्ड अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।
*ओबीसी के 23 वार्डों में से 9 महिलाएं
*सामान्य वर्ग के 35 वार्ड में से 11 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित होंगे।
जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की प्रक्रिया
इस आरक्षण कोटे में महिलाओं को भी प्राथमिकता मिलेगी, परंतु जो वार्ड अभी महिला हैं, उनमें से अधिकांश पुरुष वार्ड हो रहे हैं। यह लॉटरी से हो जाएगा। क्योंकि 8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होने का निर्णय लिया गया है. सभी वार्डों के आरक्षण प्रक्रिया के लिए कलेक्टर को अधिकृत किया गया है।
रायपुर निगम चुनाव में 2011 की जनसंख्या के आधार पर आरक्षण
अधिकारियों के अनुसार 2011 की जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की प्रक्रिया की जा रही है। इस बार होने वाले रायपुर निगम चुनाव में 11.18 लाख मतदाता शहर सरकार चुनेंगे। पिछले चुनाव में 8.96 लाख मतदाता थे। पांच साल में 2.22 लाख बढ़े हैं।
Read More:आज इन राशियों का होगा भाग्योदय, इन्हे रहना होगा सावधान, पढ़िए दैनिक राशिफल
जिला प्रशासन कि आरक्षण प्रक्रिया वायरल
Cg News: जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई। रायपुर निगम के सभी 70 वार्डों के लिए अपनाई जाने वाली आरक्षण प्रक्रिया की रिपोर्ट बुधवार को ही वायरल हो गई। हालांकि उसमें कलेक्टर का हस्ताक्षर नहीं है।



