Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बदला गया स्कूलों का समय, जाने क्या है वजह?

Cg News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सुबह-सुबह शीतलहर के कारण स्कूल जाने में छात्रों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव किया गया है. कलेक्टर आकाश छिकारा की ओर से जारी आदेश सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलों पर भी लागू होगा.

Read More:सरकार PF पैसे को निकालने कि प्रकिया में करेगी बदलाव! जानिए अभी पीएफ से कैसे निकलते हैं पैसे?

इन दो पाली में स्कूल संचालित होगी..??
जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किये है कि दो पाली में संचालित होने वाले स्कूल में प्रथम पाली अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8.30 से 12 बजे तक और दूसरी पाली 12.15 से 4.15 तक संचालित होगी. वहीं शनिवार को प्रथम पाली दोपहर 12.15 से 4.15 तक और दूसरी पाली सुबह 8.30 से 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है.
Read More:यहां भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता?
*नीचे देखे लिस्ट में निर्धारित समय*
एक पाली में संचालित होने वाली स्कूल का समय सोमवार से शुक्रवार 10 बजे से 4 बजे तक और शनिवार का समय सुबह 8.30 से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है.




