यहां पुलिस स्टेशन के थाने मे हुआ जोरदार धमाका, इलाके मे दहशत का माहौल – RGH NEWS
देश

यहां पुलिस स्टेशन के थाने मे हुआ जोरदार धमाका, इलाके मे दहशत का माहौल

Amritsar Blast News:  पंजाब के अमृतसर जिले में इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास धमाका हुआ। आज अलसुबह करीब 3 बजे तेज धमाके की आवाज लोगों ने सुनी तो उनके दिल दहल गए।

पुलिस अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि:-

थाना इस्लामाबाद के पुलिस अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि हमने भी आवाज सुनी, लेकिन थाने में कोई विस्फोट नहीं हुआ। इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली है। धमाका इतना तेज था कि घर में दीवार पर लगी तस्वीर भी गिर गई।

Amritsar Blast News: 

*जानकरी के अनुसार*

पता चला है कि यह धमाका थाने के भीतर कोई बमनुमा वस्तु फेंककर किया गया है। यह पता नहीं लग सका है कि यह धमाका आईईडी लगाकर किया गया है या फिर ग्रेनेड फेंककर।

 

Amritsar Blast News: 

जीवन फौजी ने धमाके की ली जिम्मेदारी

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। थाने के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी कंगाल जा रहे हैं।

तो वहीं, दूसरी तरफ विदेश में बैठे गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पाशिया के करीबी गैंगस्टर जीवन फौजी ने धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट शेयर की है। हमले की जांच के लिए सेना की एक टुकड़ी भी थाने में पहुंची है। 

घटना के समय में थाने में सो रहे थे 4 पुलिसकर्मी

बता दें इस्लामाबाद थाने रिहायशी इलाके में है। सुबह सवा तीन बजे सभी लोग गहरी नहीं में होते हैं। धमाका होने के बाद भी लोग नहीं उठे। लेकिन घटना के बाद थाने के भीतर चार पुलिसकर्मी सो रहे थे और वह उठ गए और तुरंत आला अधिकारियों को जानकारी दी।

धमाके के बाद जब आसपास के लोग नीचे हाल जानने पहुंचे, तो थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि किसी तरह का धमाका नहीं हुआ है। लोगों ने बताया कि धमाके के बाद संतरी पोस्ट के साथ सीमेंट की टीन की छत को हल्का सा नुकसान हुआ है। दीवार की चार-पांच ईंटें भी उखड़ गई। थाने के ठीक बिल्कुल सामने घरों के कांच भी चटक गए है।

Related Articles

Back to top button