मनोरंजन

*✍️शादीशुदा भतीजी का था चाचा से प्रेम संबंध पर चाचा ने लगाया बेवफाई का आरोप,चाचा ने भतीजी को उतारा मौत के घाट…*

RGHNEWS उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली और बेरहमी से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात  सामने आई है.पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि  डिबाई क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के चचेरी भतीजी के साथ प्रेम संबंध थे. 14 फरवरी, 2021 को आरोपी चाचा और पीड़ित भतीजी घर से भाग गए थे. जिसके बाद उनके परिजनों ने बैठकर दोनों को समझाया बुझाया. फिर भतीजी अपने बच्चों के पास ससुराल वापस लौट गई.लेकिन आरोपी चाचा को ये बात बर्दाश्त नहीं हुई. उसने भतीजी पर बेवफाई का इल्जाम लगा दिया. इसके बाद आरोपी चाचा शिकारपुर के हीरापुर में भतीजी के ससुराल पहुंचा. वहां वह घर के सामने जोर-जोर से आवाज देकर भतीजी को बुलाने लगा.

हंगामा होता देख पीड़िता के ससुरालवाले घर से बाहर निकले और आरोपी चाचा का विरोध करने लगे. इस पर आरोपी चाचा ने कहा कि उसे प्यार में धोखा मिला है. वह इसका बदला लेकर रहेगा. इसके बाद आरोपी चाचा घर के अंदर वहां घुस गया जहां उसकी भतीजी का कमरा था. फिर आरोपी ने भतीजी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया. इसके बाद इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button