Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे धर्मांतरण के दबाव में युवक ने की खुदकुशी,पत्नी ने बनाया दबाव,पति ने व्हाट्सप्प स्टेटस मे लिखी ये बात

Cg News छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने धर्मांतरण के दबाव में खुदकुशी कर ली। फांसी लगाने से पहले युवक ने वॉट्सऐप स्टेटस भी अपडेट किया था। इसमें लिखा है कि, पत्नी से परेशान हूं। सास, साली और ससुराल वाले धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
मामला अर्जुनी थाना इलाके के पाटियाडीह गांव का है। जानकारी के मुताबिक यहां, टेलरिंग का काम करने वाले लीनेश साहू (30 साल) ने सुबह घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो युवक फांसी के फंदे में लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड
लिखा- बीवी से परेशान हो गया हूं
Cg News मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की, जब पुलिस ने मोबाइल खंगाला तो उसमें स्टेटस लगा हुआ था। लीनेश साहू ने फांसी लगाने से पहले लिखा था कि, मैं अपनी बीवी से परेशान हो गया हूं। मुझे धर्म परिवर्तन करने के लिए बहुत ज्यादा परेशान करती है। ईशा मसीह, ईशा मसीह करके रात भर परेशान करती है।




