West Bengal News: यहां गैस गोदाम में जोरदार धमाके के साथ अचानक लगी भीषण आग; कई मजदूर फंसे, जाने हादसा कि वजह

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के आमडांगा में एक गैस गोडाउन में भीषण आग लगने की खबर सामने आयी है। जहां जोरदार धमाके के साथ लगी आग के कारण मौके पर भगदड़ मच गई। अभी गोदाम में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के बयान
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि गोडाउन में पिछले एक वर्ष से अवैध रूप से गैस सिलेंडर काटने का काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 12 के किनारे यह गैस गोदाम है, जहां सिलेंडर लीक होने के बाद आग लगी है। बताया जा रहा है कि कई सिलेंडर फटने की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी है।
मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड…!!
आग की जानकारी के बात पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक कुछ मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि यहां अवैध काम होने की जानकारी कई बार पुलिस को दी गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय थाने की पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। फिलहाल दमकल टीम का कहना है कि रेस्क्यू का काम जारी है। आग बुझने के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता लगेगा।


