पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में इतने माओवादी को मार गिराया? – RGH NEWS
देश

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में इतने माओवादी को मार गिराया?

Encounter : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है इसी बीच छत्तीसगढ़ -तेलंगाना बॉडर में आज पुलिस को मिली बड़ी सफलता. क्योंकि यहां कि पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए सात माओवादियों को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ आज यानि रविवार को मुलुगु जिले के एतुरागारम के जंगलों में हुई। मुलुगु के एसपी डॉ. सबारिश ने यह जानकारी दी। पुलिस ने माओवादियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

*पुलिस के कथन*

पुलिस ने बताया कि तेलंगाना पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ मुलुगु जिले के एतुरंगारम मंडल के चलपाका इलाके के जंगलों में आज यानि रविवार सुबह हुई। इस मुठभेड़ में येलांदु-नरसमपेट इलाके की कमेटी के कमांडर बदरु उर्फ पापन्ना के मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मुठभेड़ को लेकर अभी तक पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

Related Articles

Back to top button