राज्यपाल श्री डेका से मनोहर गौशाला के ट्रस्टी श्री जैन ने सौजन्य भेंट की – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

राज्यपाल श्री डेका से मनोहर गौशाला के ट्रस्टी श्री जैन ने सौजन्य भेंट की

रायपुर, 29 नवंबर 2024

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मनोहर गौशाला खैरागढ़ के ट्रस्टी श्री अखिल जैन ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने गौशाला में विराजित श्री जीरावला पार्श्वनाथ प्रभु के 2901 वें जन्म कल्याणक एवं गौशाला के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आमंत्रित किया। श्री जैन ने चरक ऋषि की पद्धति से निर्मित गोबर की चटाई, गोबर की वैदिक माला और गौ आधारित खेती से उपार्जित प्रथम धान की फसल भेंट स्वरूप उन्हें प्रदान की।

Related Articles

Back to top button