दर्दनाक हादसा! यात्री बस पलटने से 12 लोगों की हुयी मौत, 1दर्जन से अधिक घायल – RGH NEWS
देश

दर्दनाक हादसा! यात्री बस पलटने से 12 लोगों की हुयी मौत, 1दर्जन से अधिक घायल

Accident News: महाराष्ट्र के गोंदिया में आज यानि शुक्रवार दोपहर को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा तब हुआ जब बस भंडारा से गोंदिया आ रही थी। हादसा गोंदिया से 30 किमी. पहले खजरी गांव के पास हुआ। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हो गए।

घटने की वजह :-

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसा एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हाॅस्पिटल पहुंचाया।

“सीएम एकनाथ शिंदे” ने मृतकों के परिवार मुआवजे की घोषणा

हादसे की जानकारी के बाद कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

पुलिस के बयान :-

पुलिस ने बताया कि कुछ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने बस को तुरंत मोड़ लिया, जिससे तेज गति से आ रही बस पलट गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। फिलहाल के्रन की मदद से पलटी बस को हटाने के प्रयास जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button