Raigarh News: रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल में 80 वर्ष महिला के हड्डी का हुआ सफल इलाज

Raigarh News: कुछ दिन पहले रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल में एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन डॉक्टर अहर्निश अग्रवाल के द्वारा किया गया। जिसमें 80 वर्ष की महिला मरीज की घर में फिसल कर गिरने की वजह से कूल्हे की हड्डी टूट चुकी थी। जांच के दौरान उनके शरीर में खून की कमी भी पाई गई । 80 वर्षीय मरीज का विपरीत स्वास्थ्य परिस्थिति में भी डॉ अहर्निश एवं रायगढ़ आर्थो हॉस्पिटल की सर्जिकल टीम के द्वारा मरीज के कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया । दरोगा पारा निवासी सरोज गांधी पति शरद कुमार गांधी उम्र 80 वर्ष जो की बहुत ही बुजुर्ग महिला हैं उनकी घर में फिसल कर गिर जाने की वजह से कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। उम्र बहुत होने की वजह से डॉक्टर अहर्नीश अग्रवाल जी द्वारा उनकी पूरी तरह से जांच करने के बाद उनके परिजनों को ऑपरेशन की सलाह दी गई । परिवार वालों की सहमति के पश्चात डॉ अहर्निश एवं रायगढ़ आर्थो हॉस्पिटल की सर्जिकल टीम के द्वारा मरीज की विपरीत स्वास्थ्य परिस्थिति में भी मरीज के कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर आशुतोष अग्रवाल के द्वारा उनको एनएसथिसिया दिया गया था। ऑपरेशन के दो दिन बाद ही 80 वर्षीय सरोज गांधी ने खुद खड़े होकर चलना शुरू कर दिया । मरीज के परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए इस सफल ऑपरेशन के लिया डॉ अहर्निश को धन्यवाद दिया , और खुशी जाहिर की । उनका कहना है की हम डॉक्टर अहर्निश अग्रवाल के इलाज एवं ऑपरेशन से हम पूरी तरह संतुष्ट है । और उन्होंने डॉक्टर राजू एवं डॉक्टर अहर्निश अग्रवाल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।



