देश

हादसा! सिलेंडर ब्लास्ट होने से पिता-पुत्र की मौत, जाने पूरी घटना

Bihar News: बिहार के भागलपुर मे जोगसर थाना क्षेत्र अंर्तगत खरमनचक स्थित एक रेस्टोरेंट में 25 नवंबर यानि आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट होने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है.

घटना की वजह

बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब सुबह-सुबह लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे. इस बीच अचानक हुए तेज धमाके ने लोगों को हैरान कर दिया. बताया जा रहा है कि पहले शॉर्ट सर्किट होने की वजह से मकान में आग लग गई थी. आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें पिता-पुत्र की जलकर मौत हो गई.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सिलेंडर ब्लास्ट की इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दूसरे को आनन-फानन में मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया. बता दें कि यह घटना खरमनचक रोड में स्थित नागरमल मॉल के सामने घटी है.

मृतकों की पहचान

खरमनचक के रहने वाले किशन कुमार झुनझुनवाला और उनेके बेटे प्रसून झुनझुनवाला उर्फ कन्हैया के रूप में हुई है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button