देश

चुनावी जीत के बाद हुआ बड़ा हादसा ; व‍िधायक के व‍िजय जुलूस में गुलाल से भड़की आग

Maharastra News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर की चंदगढ़ विधानसभा में चुनावी जीत के बाद विजय जुलूस के दौरान बड़ा हादसा होते-होत रह गया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति ने बहुमत हासिल किया है। गठबंधन को 288 में से 233 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कोल्हापुर के चंदगढ़ विधानसभा क्षेत्र से शिवाजी पाटिल ने जीत दर्ज की है। उनकी जीत के बाद बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार समर्थक जुलूस में जेसीबी से गुलाल उड़ा रहे थे, इस दौरान आग लग गई, जिसमें पाटिल समेत 3-4 लोग घायल हो गए।

यह पूरी घटना है :-

घटना चंदगढ़ विधानसभा के महगांव की है। जेसीबी गुलाल उड़ेला जा रहा था इस दौरान महिलाएं विधायक का आरती से स्वागत कर रही थी। जब गुलाल उड़ेला गया तो अचानक आग लग गई, जिसमें विधायक पाटिल समेत 3-4 लोग घायल हो गए। आग लगने के बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, नए विधायक शिवाजी पाटिल आग से बाल-बाल बच गए। बता दें कि शिवाजी पाटिल भाजपा के बागी उम्मीदवार है। उन्होंने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button