Cg News: बस से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 युवकों की मौत,इतने घायल

Cg News एमसीबी जिले के पोड़ी चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बस ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार जारी है, जबकि पीएम पश्चात पुलिस ने शनिवार को शव उनके परिजन को सौंप दिया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवारों को तेज रफ्तार में आते देख बस चालक ने उन्हें बचाने वाहन को किनारे कर लिया, लेकिन बाइक सवार आकर टकरा गए। यदि बस को वह सडक़ के और किनारे ले जाता तो खेत में पलट जाती।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम करीब पौने 4 बजे बाइक में सवार होकर 3 युवक छोटे साल्ही की ओर जा रहे थे। उसी समय ग्राम पोड़ी में सिल्वेस्टर मेमोरियल इंग्लिश मीडियम स्कूल के समीप बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सडक़ पर गिर गए और मौके पर ही 2 युवक की मौत हो गई।
बाइक में संजय सिंह पिता दल प्रताप, अखिलेश सिंह निवासी बडे साल्ही रतांजीपारा एवं स्वप्रिल पिता मोती लाल निवासी तामडाड़ सवार थे। तीनों रिश्तेदार थे। उनकी तेज रफ्तार बाइक स्कूल के पास पहुंची थी, जहां सामने से आ रही पकंज बस सीजी 10 एटी 6023 ने टक्कर मार दी।
हादसे में संजय सिंह व अखिलेश सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं स्वप्निल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।



