*✍️राज्य के DGP को हटाया गया, चुनाव आयोग का क्या कहना है, राजनीतिक गलियों में मचा हड़कंप…!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP वीरेन्द्र कुमार को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह पी निरंजयन को राज्य का नया DGP नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को ये निर्देश भी दिया है कि वीरेन्द्र को चुनाव से जुड़ी कोई भी जिम्मेदारी ना दी जाए। बुधवार सुबह 10 बजे तक चीफ सेक्रेटरी पश्चिम बंगाल को केंद्रीय चुनाव आयोग को आदेश पर अमल के बारे में जानकारी देनी है। अपने एक और फैसले में आयोग ने CBDT को तमिलनाडु में पोस्टेड IRS अधिकारी केजी अरुण राज का तबादला कर CBDT मुख्यालय में भेजने के निर्देश दिए।
ममता 10 और शुभेंदु 12 को नामांकन दाखिल करेंगे
सूत्रों ने बताया कि ममता मंगलवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के बाद शाम को नंदीग्राम के लिए रवाना होंगी और अगले दिन नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करेंगी और 11 मार्च को कोलकाता लौट आएंगी। वहीं, भाजपा के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी इसी सीट से 12 मार्च को पर्चा भर सकते हैं।
भाजपा नेता को गोली लगी, TMC पर लगाया आरोप
बंगाल के मालदा में भाजपा नेता को गोली लगी है। घटना मंगलवार दोपहर मोथाबारी थाने के चांदीपुर इलाके में हुई। घटना में भाजपा कार्यकर्ता उदय मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बाएं पैर में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे बाबू मोथाबारी विधानसभा क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में पांच बूथों के चुनाव के प्रभारी हैं। उदय पर खेत जाने के दौरान गोली चलाई गई। उनके भाई उपेन मंडल ने कहा कि इलाके में TMC के उपद्रवियों ने उन पर लंबे समय से पार्टी छोड़ने का दबाव बनाया था।
बंगाल में 8 फेज में चुनाव
पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए इस बार 8 फेज में वोटिंग होगी। 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग 27 मार्च (30 सीट), 1 अप्रैल (30 सीट), 6 अप्रैल (31 सीट), 10 अप्रैल (44 सीट), 17 अप्रैल (45 सीट), 22 अप्रैल (43 सीट), 26 अप्रैल (36 सीट), 29 अप्रैल (35 सीट) को होनी है। काउंटिंग 2 मई को की जाएगी



