छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन तक बढ़ेगी ठण्ड, इतने डिग्री पर पहुंचा पारा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन तक बढ़ेगी ठण्ड, इतने डिग्री पर पहुंचा पारा

Cg News: मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने मौसम बुलेटिन जारी कर अगले तीन दिनों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री और नीचे गिरने की संभावना जताई है। जिससे रायपुर जिले में ठंड बढ़ने लगी है। सोमवार को दिन का तापमान औसत से 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का पारा सामान्य से 4 डिग्री की गिरावट के बाद 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

नवम्बर के आखिरी तक तापमान का आकलन रहेगा

उत्तर-पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं के चलते अब छत्तीसगढ़ में सर्द हवाएं चलेंगी। नवंबर आखिरी तक रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने का आंकलन किया गया है।

विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, हवाओं में होने वाले बदलवों को देखते हुए इस साल दिसंबर में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं जनवरी का महीना कड़ाके की ठंड का अहसास करा सकता है।


देखे राजधानी में कैसे रहेगा मौसम का हाल


रायपुर में आज अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को रायपुर में रात का तापमान 16.5 डिग्री तक पहुंच गया था जो सामान्य के बराबर है। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।
सामान्य से 4 डिग्री कम रहा दुर्ग का तापमान
जिले में लगातार रात के तापमान में गिरावट बनी हुई है। सोमवार को दुर्ग में रात का पारा 13.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। वहीं राजनांदगांव में रात का पारा 15 डिग्री और बालोद में 15.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

Related Articles

Back to top button