मनोरंजन

*✍️रक्षक करने वाले ही बने भक्षक,पुलिस स्टेशन कंप्लेन करने गयी महिला तो जो हुआ उसके साथ आप भी जान होंगे हैरान, मामला सामने आने पर प्रदेश के शासन-प्रशासन में मचा हड़कंप…*

RGHNEWS महिला दिवस से ठीक पहले राजस्थान के एक पुलिस थाने में ही एक ऐसी घटना हुई जिसने सबको चौंकाने के साथ आक्रोश से भर दिया है। मामला प्रदेश के अलवर जिले का है, जहां रक्षक कहे जाने वाले पुलिस वाले ही एक महिला की अस्मिता के भक्षक बन गए। इस घटना ने समूचे पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है।

गौरतलब है कि एक महिला पुलिस थाने में अपने पति द्वारा उस पर की जा रही प्रताड़ना की शिकायत करने पुलिस थाने गई थी। लेकिन उस महिला को न्याय दिलवाने की बजाय संबंधित थाने के उप निरीक्षक ने ही तीन बार दुष्कर्म कर दिया।

मामला सामने आने पर प्रदेश के शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

तुरत-फुरत में आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, इस घटना को लेकर विपक्ष ने जमकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को जमकर घेरा। हालांकि सरकार ने आरोपी को सख्त से सख्त दिलवाने का आश्वासन दिया है।

इस महिला (26 वर्षीय) की मानें तो उसका पति बेवजह ही उस पर तलाक के लिए दबाव बना रहा था। मजबूरन महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। थानाधिकारी ने इस मामले की जांच सब इन्स्पेक्टर भारत सिंह जादौन (54 वर्षीय) को दी। लेकिन जादौन ने जांच के नाम पर इस महिला को कई बार अकेले अपने क्वाटर पर बुलाया और मौका पाकर तीन बार उसके साथ बलात्कार किया।

गौरतलब है कि ये क्वाटर पुलिस थाने परिसर में ही बने हुए हैं। यही नहीं जब पीड़िता शिकायत देने पहुंची तो थाना पुलिस दिनभर मामले को छिपाती रही, यहं तक कि उसके परिवार पर भी मामले को रफा दफा करने के लिए दबाव बनाये जाने लगा। लेकिन उच्चाधिकारियों तक खबर के पहुंचने पर मामला खुला।

 

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button