छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News: छत्तीसगढ़ में करंट लगने से 3 लोगो की हुई मौत, 1 की हालत गंभीर, ऐसे हुआ घटना
Cg News छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सोमवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक पथरिया रोड पर चारों कहीं लाइट झालर लगाने का काम कर रहे थे। इसके लिए लिफ्टर सीढ़ी लेकर पैदल ही जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हाईटेंशन लाइन गई हुई है।
Cg News अचानक सीढ़ी हाईटेंशन तार से टकरा गई। इसके चलते करंट फैला और चारों उसकी चपेट में आ गए। इससे झुलसने से मौके पर ही 3 की मौत हो गई। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।



