Cg News: छत्तीसगढ़ साय सरकार मे आज हो सकते हैं कई बड़े फैसले, इन फैसलों पर लगेगी कैबिनेट की मुहर – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ साय सरकार मे आज हो सकते हैं कई बड़े फैसले, इन फैसलों पर लगेगी कैबिनेट की मुहर

Cg News रायपुर 28 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गयी है। मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक में आज कई बड़े फैसले हो सकते हैं। दिवाली के पहले होने वाली इस बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को मंजूरी दी जा सकती है। साथ ही धान खरीदी की तैयारियों की भी आज की कैबिनेट में चर्चा होगी। वहीं राज्योत्सव को लेकर भी आज की कैबिनेट में चर्चा होगी।

Cg News दिवाली के पहले ये बैठक हो रही है, लिहाजा उम्मीद है कि आज की बैठक में प्रदेशवासियों को दिवाली गिफ्ट भी मिल सकता है। कैबिनेट की बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव फैसले की जानकारी देंगे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में चल रही है। कैबिनेट की बैठक के उपरांत ब्रीफिंग मंत्रालय के भू-तल स्थित S0-12 में होगी।

 

Related Articles

Back to top button