देश

बड़ी खुशखबरी! दिवाली-छठ पर रेलवे का ऑफर! इतने दिन दौड़ेंगी 3000 ट्रेनें; जाने किन – किन राज्यों के लगाएंगी फेरे

Diwali Chhath Special Trains

 इस त्यौहारी सीजन रेलवे यात्रियों कि आवाजही सुविधा के लिए भारतीय रेलवे दिवाली और छठ पूजा स्पेशल करीब 7 हजार से ज्यादा ट्रेनें दौड़ाएगा। इनमें से 3000 से ज्यादा ट्रेनें उत्तर भारत दौड़ाएगा। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर से त्योहार स्पेशल ट्रेनें दौड़ रही हैं, जो 30 नवंबर तक दौड़ेंगी।

Read More:Mahabharat katha: भीष्म पितामह की सौतेली मां सत्यवती का जन्म,जानकर हो जाओंगे हैरान,जाने पूरी कथा

* इन राज्यों में स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी *

26 अक्टूबर 2024 से 7 नवंबर 2024 तक दिवाली पर्व के लिए स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी। इसके बाद छठ स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी। फेस्टविल स्पेशल ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम के लिए दौड़ेंगी। दिल्ली/नई दिल्ली/आनंद विहार टर्मिनल से उपरोक्त पांचों राज्यों के अलावा श्री वैष्णो देवी कटरा के लिए भी स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी।

Diwali Chhath Special Trains

 

यात्रियों कि सुविधा के लिए बर्थ और कोच की संख्या बढ़ोतरी…!!

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा के अनुसार, दिल्ली से हर रोज 65 एक्स्ट्रा ट्रेनों दौड़ेंगी। इनमें करीब सवा लाख एक्स्ट्रा बर्थ होंगे। रेगुलर ट्रेनें 123 स्पेशल ट्रिप लगाएंगी। 26 अक्टूबर से 7 नवंबर तक दौड़ने वाली ट्रेनों में 49 एक्स्ट्रा कोच भी होंगे।

स्पेशल ट्रेन लगायेगी इतने दिन फेरे 

पूरे 2 महीने दौड़ने वाली स्पेशल और एक्स्ट्रा ट्रेनों में कुल 170434 एक्सट्रा बर्थ लगेंगे। इन ट्रेनों में 50 हजार से ज्यादा लोग सफर कर सकेंगे। 1 अक्तूबर 2024 से 30 नवंबर 2024 तक ट्रेनें 3144 फेरे लगांएगी। 26 अक्तूबर 2024 से 7 नवंबर 2024 तक दौड़ने वाली ट्रेनें 195 फेरे लगाएंगी।

Diwali Chhath Special Trains

भीड़ प्रबंधन के लिए किए गए विशेष इंतजाम

दिवाली और छठ पूजा के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन क बारे में बात करते हुए वर्मा ने कहा कि कुछ अहम बदलाव किए गए हैं जैसे उदाहरण के लिए, उन्होंने कहा कि 12566 बिहार संपर्क क्रांति, 12394 संपूर्ण क्रांति, 12554 वैशाली और 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय पूर्व की ओर जाने वाली ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 16 से संचालित की जाएंगी।

Read More:अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, दर्जनों कि हालत गंभीर

hrms railway

Diwali Chhath Special Trains

पहली बार एक खास सुविधा उपलब्ध 

दूसरी ओर प्लेटफॉर्म पर पहली बार एक खास सुविधा मिलेगी। अनरिजर्वड पैसेंजर्स के लिए लाइन में लगने के लिए अलग से एंट्री गेट होगा। मिनी कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। पंडालों, वेटिंग रूम, इन्क्वायरी काउंटर, मोबाइल टॉयलेट, खाने पीने के स्टॉल, मेडिकल सर्विस समेत कई फैसलिटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button