इतने दिनों तक लगातार रहेंगे स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद! यहां देखे छुटियों की पूरी लिस्ट – RGH NEWS
देश

इतने दिनों तक लगातार रहेंगे स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद! यहां देखे छुटियों की पूरी लिस्ट

Public Holidays :  आगामी दिनों में अक्टूबर महीने के अंत तक और नवंबर के शुरुआती दिनों तक त्योहारों का सिलसिला जारी रहेगा। इस त्योहारी सीजन में भी कई दिनों की छुट्टियां रहने वाली हैं। जैसे धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन, भाई दूज जैसे कई खास त्योहार रहने वाले हैं। फेस्टिव सीजन के दौरान लगातार 7 दिनों की छुट्टी रहने वाली है। देश के कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।आइए छुट्टियों की पूरी लिस्ट पर गौर कर लेते हैं।

Read More:ट्रेन हादसा! यहां उतरे – पटरी से डिब्बे; रेलवे में मची अफरा तफरी

क्या धनतेरस पर छुट्टी है?

इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर, मंगलवार को है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कुछ अन्य राज्यों में स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। इस दिन से कुछ राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

छोटी दिवाली पर कहां रहेगी छुट्टी?

30 अक्टूबर 2024 को नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली मनाई जाएगी। देश के कई राज्यों में इस अवसर पर पब्लिक हॉलिडे रहेगा। चुनिंदा राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

Read More:Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, पढ़िये दैनिक राशिफल

दिवाली की छुट्टी में उलझने…!!

पंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी, लेकिन पब्लिक हॉलिडे के अनुसार 1 नवंबर को लोगों की दिवाली की छुट्टी रहेगी। इसलिए देश के कुछ राज्यों में 31 अक्टूबर को छुट्टी है तो कुछ राज्यों में 1 नवंबर को छुट्टी रहेगी। इस दौरान अलग-अलग जगहों के स्कूल, बैंक, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे।

 

दिवाली के बाद 2 नवम्बर रहेगी छुट्टी?

दिवाली के बाद 2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद हो सकते हैं। जबकि, उन सभी ऑफिस की छुट्टी रहेगी, जिनके यहां शनिवार की छुट्टी रहती है।

Read more:बच्चों से भरी स्कूल वैन पर अचानक फायरिंग और पथराव, अभिभावकों में डर का माहौल …जाने क्या?? है घटने की वजह

3 नवम्बर सार्वजानिक अवकाश

3 नवंबर को भाई दूज है और इस दिन रविवार है जिस वजह से देशभर में साप्ताहिक छुट्टी है। रविवार के कारण देशभर के सभी स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। इस दिन सभी जगह बच्चों की छुट्टी रहेगी।

Related Articles

Back to top button