यहां 3 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, पटाखों के धमाका से गुंजा इलाका.. लाख रुपए का सामान जलकर खाक

MP NEWS: मध्य प्रदेश के विदिशा शहर के सागर रोड में स्थित पीतल मिल इलाके में बुधवार की देर रात करीब दो बजे एक 3 मंजिला इमारत में अचानक भयानक आग लग गई। बिल्डिंग की निचली दो मंजिलों पर स्टेशनरी और गिफ्ट की दुकान है, जहां पटाखे भी रखे हुए थे। देखते ही देखते आग ने एक विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में पटाखों में धमाके होने लगे। आसपास के मकानों को खाली खाली कराया गया। वहीं, विदिशा, गंजबासौदा, रायसेन और गुलाबगंज से फायर ब्रिगेड टीमें बुलाई गई थीं।

लाख रूपए का नुकसान :-
भवन की ऊपरी मंजिल में दुकान मालिक और उसके स्वजन ने किसी तरह पड़ोसी की छत से होकर नीचे उतरते हुए अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
हादसे में जनहानि
हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। दुकान के बगल में एक आवास था, जिसे समय रहते खाली करा लिया गया। कुछ ही दूर पर एक शराब दुकान भी है, लेकिन वहां तक आग नहीं पहुंचती इससे पहले ही उस पर काबू पा लिया गया। पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण फिलहाल, स्पष्ट नहीं है, शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि संभवत शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।



